सिख समाज धूमधाम से मनाएगा 14 अप्रैल को वैशाखी पर्व
गुरुद्वारा में कई कार्यक्रम और लंगर का आयोजन
रामगढ़। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ द्वारा 14 अप्रैल को शहर में धूमधाम से वैशाखी पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।आज 12 अप्रैल दिन मंगलवार को रामगढ़ की सिख संगत ने वैशाखी के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाला। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहेब से सुबह 04.45 शुरू होकर पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार नगर भ्रमण करती हुई 6:30 बजे सुबह गुरुद्वारा साहिब पहुंची।प्रभात फेरी के समापन के बाद निशान साहिब की सेवा की गई।
तत्पश्चात रामगढ़ की साध संगत की तरफ से चाय और नाश्ते का प्रबंध किया गया। इसके उपरांत 8:45 में रामगढ़ की साध संगत की तरफ से श्री अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ किया गया।जिस का समापन वैशाखी के दिन 14 अप्रैल सुबह के दीवान में किया जाएगा।उसके बाद 10:30 बजे से 2:00 बजे तक वैशाखी के उपलक्ष में भजन कीर्तन होगा। 2:00 बजे पूरी समाप्ति होगी समाप्ति के बाद गुरु के लंगर की अनवरत सेवा की जाएगी।
प्रभात फेरी में गुरबख्श कौर सैनी, नवल कौर,लवली कौर गांधी,जसविंदर कौर, सूमी जोली,विमला कौर जस्सल, सोमा जस्सल, जसमीत कौर सोनी, स्वीटी छाबड़ा,लवली लांबा,जसवीर कौर छाबड़ा,रानी सलूजा, चरणजीत कोर जोली,मीना छाबड़ा,रोजी सलूजा,
परमदीप सिंह कालरा (प्रधान ), महासचिव इंद्रपाल सिंह छाबड़ा,हैप्पी छाबड़ा,जसकीरत सिंह ,इकबाल सिंह छाबड़ा,रणजीत सिंह छावड़ा,गुरजीत सिंह सलूजा, हरजीत सिंह छाबडा, तेजेन्देर सिंह सोनी,कुलवंत सिंह मारवाह,परमिंदर सिंह जस्सल, अमरजीत सिंह सैनी,जोगिंदर सिंह जग्गी,डॉ नरेंद्र सिंह सोनी,राजू जस्सल, सतपाल सिंह सलूजा,कुशी भुसरी, सतपाल सिंह होरा,त्रिलोचन सिंह जस्सल,सुरजीत सिंह छावड़ा,मनजीत सिंह गांधी,अनमोल सलूजा,गुरप्रीत सलूजा,कशिश छाबड़ा,यश छाबड़ा, लकी मेहरा, परमजीत सिंह चमन, रघुवीर सिंह छाबड़ा आदि शामिल थे।