Breaking News

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की अचानक हुई तबीयत खराब

रांची के मेडिका अस्पताल में कराया गया भर्ती

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे अस्पताल, हालचाल लिया

रांचीखूंटी के पूर्व सांसद एवं लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा का आज अचानक तबियत खराब हो गया। स्थानीय चिकित्सकों के उपचार के बाद उन्हें तत्काल रांची ले जाने का सलाह दिया गया।

जिसके बाद आनन-फानन में कड़िया मुंडा को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी चिकित्सा आरंभ कर दी है। इस बात की जानकारी मिलते ही खूंटी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कड़िया मुंडा के तबीयत का हाल चाल लेने मेडिका अस्पताल पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज मैं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने मेडिका गया।उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अस्पताल में उनका अच्छा इलाज किया जा रहा है।