- आपत्तिजनक किसान विरोधी अध्यादेश वापस लेने के लिए किसान संगठन आंदोलन की राह पर
- समिति ने राज्यपाल को अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
रांची/रामगढ़। किसान संघर्ष समन्वय समिति पूरे देश में 1 सितंबर को किसानों के हितों की रक्षा को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान संघर्ष समन्वय समिति के लोगों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैनर तले भूख हड़ताल का आयोजन भाकपा कार्यालय मंजूर भवन झंडा चौक रामगढ़ में हुई। जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक, मँगल ओहदार, किसान संग्राम समिति के अधयक्ष राजेन्द्र गोप ,उपाध्यक्ष शाहिद अंसारी, अखिल भारतीय किसान महासभा लालमोहन मुंडा के नेतृत्व में किसानों की मांग को लेकर भूख हड़ताल किया गया।नेताओं ने कहा कि केन्द्र कि मोदी सरकार एवं राज्य की हेमंत सरकार दोनों कमर्शियल माइनिंग पर एक राय बना ली है।इसीलिए जिसके खेत में खनिज संपदा है।खनन की जवाबदेही उसे दिया जाए।
मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को भेजा
नेताओं ने निम्नलिखित मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को भेजा। आज एक सितंबर को किसान मांग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैनर तले पूरे देश में किया गया। देश के 300 किसान संगठनों के लोगों ने मोदी सरकार के द्वारा लाए गए किसान विरोधी अध्यादेशोँ को वापस लेने की मांग की है।कमर्शियल मीनिंग के सवाल पर केंद्र एवं राज्य की सरकार की एकता दिख रही है।कमर्शियल माइनिंग के प्रस्ताव वापस लिए जाए और जिनके खेत में खनिज संपदा है।खनन की जवाबदेही कोऑपरेटिव बनाकर किसानों को दिया जाये।केंद्र की सरकार किसान विरोधी तीनों अध्यादेश को वापस ले।
सभी 60 वर्ष उम्र के किसानों को 10000 मासिक पेंशन दिया जाय ।
कोरोना काल में सभी किसानों को 10000 प्रोत्साहन भत्ता राज्य की सरकार एवं केंद्र की सरकार संयुक्त रूप से दे। सभी लोगों को 15 किलो अनाज ,1 किलो दाल ,1 किलो तेल ,नमक, मसाला, सहित आवश्यक वस्तु प्रत्येक व्यक्ति को मुहैया कराए।कोरोना हॉस्पिटल में समुचित व्यवस्था किया जाए ।कोविड अस्पताल में लगातार हो रहे आत्महत्या पर रोक लगाई जाये।निजी अस्पताल में मन मानी राशी कोरोना मरीजों के असुली कर रही है उसे रोक लगाई जाये।
कई लोग मौजूद थे
यूरिया के कालाबाजारी पर रोक लगाई जाय।किसानों को कर्ज माफ किया जाए और बगैर ब्याज के ऋण मुहैया कराया जाये।आदि कई मांगों के समर्थन में 1 सितंबर को किसान संघर्ष समन्वय समिति की ओर से एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई। भूख हड़ताल में ऑल इंडिया फेडरेशन के प्रदेश सचिव विष्णु कुमार ,जिला सचिव मनोज महतो, किसान नेता, किशोरी प्रसाद गुप्ता, शाहिद अनसारी , चितरंजन महतो , बासुदेव महतो, भीमसेन महतो, रतन महतो , लालमोहन मुंडा आदि कई लोग मौजूद थे।