Breaking News

वैश्य नेता महेश्वर साहु का भूख हड़ताल तीसरे दिन समाप्त

अपने मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने की घोषणा की

रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष अजित प्रजापति का आज तीसरे दिन दोपहर 2 बजे भूख हड़ताल समाप्त हो गया।भूख हड़ताल में बैठे वैश्य नेता महेश्वर साहु को बुजुर्ग पदाधिकारी ओमप्रकाश कसेरा ने तथा अजित प्रजापति को सत्यनारायण प्रसाद ने जूस पिला कर भूख हड़ताल तुड़वाया। जबकि विधायक नवीन जायसवाल ने बुके देकर महेश्वर साहु एवं अजित प्रजापति सम्मानित किया.

मालूम हो कि ओबीसी को 27% आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों की 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी सहित अन्य मांगों पर सरकार की अनदेखी करने के खिलाफ झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष अजित प्रजापति गत 23 मार्च से राजभवन (रांची) के समीप तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे थे, जबकि अनेकों केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक लगातार तीसरे दिन भी धरना में बैठे रहे।


इस अवसर पर यहीं पर सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु एवं संचालन उप प्रधान महासचिव इंदुभूषण गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार पिछड़ों का गला काट रही है. लेकिन कुछ भी हासिल करने के लिए लड़ना पड़ता है।वैश्य मोर्चा यह लड़ाई जारी रखे, हम लोग साथ हैं।
आज भूख हड़ताल समाप्ति पर कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु, संजीव चौधरी, प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहु, परशुराम प्रसाद, उप-प्रधान महासचिव उपेंद्र प्रसाद साहु, केंद्रीय महासचिव कपिल प्रसाद साहु, संगठन महासचिव रोहित शारदा, केंद्रीय सचिव हृदय प्रसाद साहु, शिवनंदन प्रसाद, गुड्डू साहा, संगठन सचिव दीपक गुप्ता, अनिल वैश्य, राजधाम साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु, नरेश साहु, शिव किशोर शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणू देवी, कार्यकारी अध्यक्ष नम्रता सोनी, महासचिव पूनम जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, रामाशंकर प्रसाद, डॉ. अरविंद जायसवाल, मुकेशलाल सिंदूरिया, भुवनेश्वर साव, राजीव राज, शोभा देवी, मनीष जायसवाल, रघुवर प्रसाद, पंकज साहु, राधा देवी, सुशील कुमार, अजित साहु आदि उपस्थित थे.