Breaking News

ओबीसी को 27% आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन की मांग को लेकर भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

रांचीओबीसी को 27% आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों की 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी सहित अन्य मांगों पर सरकार की अनदेखी करने के खिलाफ झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु का राजभवन (रांची) के समीप तीन दिवसीय भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रहा। उनके साथ केंद्रीय उपाध्यक्ष अजित प्रजापति भी भूख हड़ताल में बैठ गये हैं। जबकि अनेकों केंद्रीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज दूसरे दिन भी धरना में बैठे हैं। इस दरम्यान आज प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, कर्मचारियों को भेज कर भूख हड़ताल में बैठे नेताओं का जांच किया।


आज इस भूख हड़ताल कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, संजीव चौधरी, प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहु, उप-प्रधान महासचिव इंदुभूषण गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद साहु, केंद्रीय महासचिव दिनेश्वर मंडल, कपिल प्रसाद साहु, केंद्रीय सचिव हृदय प्रसाद साहु, शिवनंदन प्रसाद, गुड्डू साहा, बद्री भगत, संगठन सचिव अनिल वैश्य, राजधाम साहु, जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु (रांची), महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणू देवी, महासचिव पूनम जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, दिलीप भगत, प्रेम प्रकाश गुप्ता, रामाशंकर प्रसाद, सुबोध जायसवाल, सिद्धू बरनवाल, शोभा देवी, सुशीला देवी, मनीष जायसवाल, पंकज साहु, राधा देवी, सुशील कुमार, अरुण प्रसाद साव आदि उपस्थित थे।