प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष ने बिहार और झारखंड के सांसदों के साथ की बैठक

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड व बिहार के सांसदों के साथ बैठक की। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का भी मार्गदर्शन मिला। इस बैठक में झारखंड के सांसद मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, पीएन सिंह,संजय सेठ,बीडी राम, सुनील सिंह सहित सभी सांसद मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने झारखंड और बिहार के सांसदों से कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया। साथ ही संगठन की मजबूती पर भी नजर रखने की बात कही।

हज़ारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों को सुनकर सदैव जनसेवा हेतु ऊर्जा मिलती है। उनके कुशल नेतृत्व में देश व जनता की सेवा करना हमारा परम सौभाग्य है।

 

preload imagepreload image
15:33