Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्यू शांति पिक्चर पैलेस में देखा द कश्मीर फाइल्स

भाजपा नेता कुंटू बाबू के सौजन्य से भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा फिल्म

लगभग 500 भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा फिल्म

रामगढ़। देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चित हो चुका द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। सभी सिनेमा हॉल लगभग हर शो हाउसफुल चल रहे हैं। खासकर हिंदू मानसिकता के लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुंटू बाबू ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे से न्यू शांति पिक्चर पैलेस में कश्मीर फाइल्स फिल्म का फ्री शो आयोजित किया। जिसमें भाजपा के लगभग 400 से ऊपर कार्यकर्ताओं ने फिल्म देख कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। न्यू शांति पिक्चर पैलेस मैं भाजपा द्वारा आयोजित फिल्म शो में जिला के लगभग वरिष्ठ नेता शामिल हुए। फिल्म को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। पूरे सिनेमा हॉल के भीतर जय श्री राम जय श्री राम का नारा गूंजता रहा। भाजपा जिंदाबाद का नारा गूंजता रहा। फिल्म के दौरान भाजपा कार्यकर्ता रुक रुक कर नारेबाजी करते दिखे।

इस मौके पर भाजपा नेता कुंटू बाबू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह को देखते हुए उन्होंने इस फिल्म शो का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की वस्तु स्थिति की जानकारी देश के लोगों को होना बहुत जरूरी है। वहां के लोगों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाता है। इस फिल्म में दर्शाया गया है। कश्मीर के पंडितों के साथ किस प्रकार का जुल्म ढाया गया है। इस फिल्म में दर्शाया गया है। न्यू शांति पिक्चर पैलेस में आयोजित फ्री शो में भाजपा जिला अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ नेता डॉ संजय सिंह,राजू चतुर्वेदी,प्रो खिरोधर साहू,विजय जायसवाल,सूर्यवंश श्रीवास्तव,रविंदर शर्मा,मनोज जायसवाल, रोबिन गुप्ता, दिनेश्वर प्रसाद साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।