उरीमारी : सीसीएल बिरसा परियोजना कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी एवं रैयत विस्थापित मोर्चा न्यू बिरसा शाखा का परिचय बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में रैयत विस्थापित मोर्चा बरका सयाल प्रक्षेत्र के अध्यक्ष सूरज बेसरा ने प्रबंधन को रैयत विस्थापितों की समस्याओं से सीसीएल प्रबंधन को अवगत कराते हुए प्रबंधन से समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही। जिस पर प्रबंधन ने भी समस्याओं का समाधान करने की बात कही।
बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, रैयत विस्थापित मोर्चा बरका सयाल क्षेत्र के अध्यक्ष सूरज बेसरा, रैयत विस्थापित मोर्चा बरका सयाल क्षेत्र के सचिव मोहन सोरेन, रैयत विस्थापित मोर्चा न्यू बिरसा शाखा अध्यक्ष जीतन मुंडा, रैयत विस्थापित मोर्चा न्यू बिरसा शाखा सचिव संजय करमाली, संतोष सिंह, गणेश गंझू, जूरा सोरेन, बिनोद हेंब्रम, सन्नी सोरेन, अजय करमाली, अजय मरांडी, महेश बेसरा, बंशी मुर्मू एवं सीसीएल प्रबंधन की ओर से बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी.शिवदास, खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, पर्सनल ए. के. मल्लिक, सौम्या सहित कई लोग मौजूद थे।