Breaking News

पूर्व सांसद सोम मरांडी के निधन पर भाजपा ने जताया शोक

सोम मरांडी एक सहज और सुलझे व्यक्ति थे: अर्जुन मुंडा

झारखंड भाजपा को सोम मरांडी के निधन से काफी क्षति हुई: रघुवर दास

सोम मरांडी का असामयिक निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है: बाबूलाल

रांचीराजमहल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवम जनजाति समाज के कद्दावर नेता सोम मरांडी के असामयिक निधन पर भाजपा ने गहरा शोक प्रकट किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राजमल के पूर्व सांसद सोम मरांडी के असामयिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। वह एक बहुत ही सहज व्यक्ति थे। आजादी के बाद हुए 15 लोकसभा चुनाव में पहली बार 1998 में राजमहल में हुए उपचुनाव में भाजपा को यहां से जीत हासिल हुई थी वह भी मात्र 9 वोट से। लोकसभा में सबसे कम वोट से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी भाजपा के सोम मरांडी के नाम से ही था।उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता थामस हंसदा को हराया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व सांसद सोम मरांडी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हुए झारखंड के एक मजबूत और कद्दावर नेता थे। उनके निधन से झारखंड में भाजपा को क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका असामयिक निधन से मैं बहुत दुखी हूं।
प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य ने एक बड़ा नेता खो दिया। उन्होंने कहा कि स्व सोम मरांडी सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे।श्री प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की। कहा भगवान उनके परिजनों को धैर्य एवम साहस प्रदान करें।
नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि सोम मरांडी के निधन से मन व्यथित है। उनका इस तरह अचानक दुनिया से चला जाना मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति केलिय प्रार्थना की।सोम मरांडी के निधन पर शोक प्रकट करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुन्द सहाय सहित प्रदेश भाजपा के नेतागण शामिल है।