Breaking News

सतार सेठ चौक पर विद्युत प्रवाहित पोल गिरा, मची अफरातफरी

मेदिनीनगर: राम नवमी पूजा के दौरान लाल कोठा के समीप वर्ष 1999में विद्युत प्रवाहित तार को गिर जाने से कई लोगों की मौत हो गई थी।जिससे शहरवासी कई वर्षों तक सदमे में थे।और जब -जब राम नवमी पूजा आता था तो लोग काफी सहमे हुए रहते थे। इधर रामनवमी के पूर्व सत्तार सेठ चौक पर विद्युत प्रवाहित पोल को गिर जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गया। और वर्ष 1999 की घटना लोगों के जेहन में ताजा हो गया।वैसे देखा जाए तो शहर के सभी चौक चौराहों पर खड़े विद्युत पोल विद्युत विभाग का पोल खोल रहा है। जर्जर तार पुरानी पोले घटना को आमंत्रण दे रहा है। जबकि शहर में अंडर ग्राउंड विद्युत तार बिछाने का काम किया जाना था। जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा पोलों पर कोभर तार लगाया जाना था। जो पूरे शहर में नहीं हो पाया है।सतार सेठ चौक की घटना से लोगों में विद्युत विभाग एवं सरकार के प्रति काफी आक्रोश है। पोल गिर जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुका है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया।