Breaking News

शहीद दिवस पर पतरातू में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया

पतरातू (रामगढ़) :  भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर पतरातु में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। अवसर पर पतरातु स्थित शहीद चौक में भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर भाकपा जिला सचिव कॉमरेड विष्णु कुमार द्वारा माल्यार्पण किया गया।  शहीदों को क्रांतिकारी सलाम दिया गया। वह विष्णु कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की क्रांति और उनका बलिदान लोगों के दिलों में रचा बसा है।


कार्यक्रम में  युथ फेडरेशन जिला सचिव मनोज कुमार महतो सहित  अभिमन्यु महतो, संतोष मुंडा, मनोज मुंडा, धनंजय खरवार, प्रभु महतो, राजकुमार महतो, मनोरंजन कुमार, शिव कुमार, फुलेश्वर महतो, जयनाथ महतो, रोशन महतो, अशोक महतो, मोहन साव, सुमित कुमार, जगदेव महतो, मनोज तुरी, मदन महतो, सुनील सिंह आदि शामिल रहे।