बढ़ाए गए शुल्क को वापस लेने की मांग
रामगढ़। छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा बढ़ाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग को लेकर पूर्व छावनी परिषद के उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने पत्र लिखा है।छावनी परिषद द्वारा विभिन्न नागरिक सुविधाओं पर बढ़ाए गए शुल्क वापस लिया जाना चाहिए। छावनी परिषद द्वारा निम्नलिखित सुविधाओं पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। छावनी परिषद ने शहर में पेयजल आपूर्ति शुल्क ₹100 से बढ़ाकर ₹140 कर दिया गया है। टैक्स डिमांड नोटिस में ₹100 नॉटी चेक लगा दिया गया है। जो पहले लागू नहीं था छावनी परिषद द्वारा टैक्स भुगतान देर से करने पर लगभग तीन परसेंट ब्याज लिया जा रहा छावनी परिषद द्वारा नक्शा पारित करने पर लिए जा रहे शुल्क में भी अप्रत्याशित वृद्धि कर दी गई है। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में लोग वैसे ही आर्थिक रूप से त्रस्त है।उपरोक्त शुल्क बढ़ा दिए जाने से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। उपरोक्त बढ़ोतरी कहीं से भी न्याय संगत एवं जनहित में नहीं है। सुविधाओं पर बढ़ोतरी के नाम पर बढ़ाए गए टैक्स को वापस लिया जाए।