उरीमारी पंचायत के पूर्व मुखिया सह श्रमिक नेता स्व. दिलीप यादव की पुण्यतिथि मनी

उरीमारी : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ बरका-सयाल के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में उरीमारी पंचायत के पूर्व मुखिया सह क्षेत्रीय सचिव स्वर्गीय दिलीप यादव का छठवीं पुण्यतिथि  बुधवार को मनायी गयी।

सर्वप्रथम पंडित अनिल पांडेय के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन किया गया।  पुण्यतिथि में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ बरका-सयाल के क्षेत्रीय सचिव सह स्वर्गीय दिलीप यादव के छोटे भाई राजू यादव के द्वारा स्वर्गीय दिलीप यादव के चित्र पर फूल माला अर्पित किया गया।

वहींं आगंतुक अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय दिलीप यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात पुण्यतिथि के मौके पर उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से  जिला परिषद सदस्य संजीव बेदिया,  जिला परिषद सदस्य अर्चना देवी, गोपाल यादव, विशाल यादव, विंध्याचल बेदिया, उरीमारी ओपी प्रभारी शशि भूषण सिंह, पोटंगा पंचायत के मुखिया पारो देवी, उरीमारी पंचायत की उप मुखिया फूलमती किस्कू, एसओपी आर आर श्रीवास्तव, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा, बिरसा परियोजना पदाधिकारी शिव दास, गजानंद प्रसाद, धनंजय सिंह, डॉ जी आर भगत, सीताराम किस्कू, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, महादेव बेसरा, देवेंद्र कुमार, दिलीप प्रसाद, चरका करमाली, रामनरेश सिंह, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, श्याम सुन्दर प्रसाद, दशाराम मांझी, हीरालाल महतो, संजय यादव, सरोज यादव, दीपक यादव, कंचन मांझी,तालो बेसरा, मोहम्मद असलम, गणेश राम, उत्तम राय, कजरू उरांव, महेश गंझू, अजय मिश्रा, कृष्णा किस्कू, रवि पावरिया, सिगू हेम्ब्रोम, सीतामुनी देवी, सुषमा श्रीवास्तव, पार्वती देवी, मुकद्दर सोरेन,दीपक करमाली, प्रकाश राम, भोला रविदास, नरेश करमाली, रंजीत करमाली, कमलेश यादव, राधेश्याम बैठा, राजेश रजक, राम प्यारे शर्मा, चंदू जयसवाल, लालदेव सोरेन, सुमित सरकार, इन्द्रजीत पाण्डेय, सहित, दीपक विश्वकर्मा, एस चौबे कई लोग मौजूद थे।