डब्ल्यू सिंह के मैनेजर के रूप में कार्य करता था गौरव सिंह : एसपी
मेदिनीनगर: पलामू के कुख्यात अपराधकर्मी डब्लू सिंह का छोटा भाई गौरव सिंह को पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कचरवा डैम स्थित मकान से गिरफ्तार की है।इस संबंध में पलामू प्रभारी एसपी सह सदर अनुमंडल एसडीपीओ के विजय शंकर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि गौरव डब्ल्यू सिंह के लिए मैनेजर के रूप में काम करता था। उन्होंने कहा कि तीन जून 2020 को प्रतिबंधित अपराधी कुणाल सिंह की हत्या शहर थाना क्षेत्र के सूदना पावर ग्रिड के समीप गोली मारकर कर दी गई थी।
इसमें शामिल शूटरों को गौरव सिंह एवं शक्ति सिंह नेे पैसा देने का काम किया था। उन्होंने बताया कि गौरव सिंह बहरागोड़ा में जेएमसीडीसी सरकारी विभाग में कार्यरत है। जो अक्सरहां छुट्टी लेकर डाल्टनगंज आता था। और डब्लू सिंह के लिए काम मैनेज करने का काम करता था। प्रभारी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि गौरव के गिरफ्तारी के बाद इसके पास से जो डायरी बरामद हुई है। उसमें इसने अपने खर्च का ब्यौरा दर्ज किया है। जिसमें लिखा है की जेल खर्चा, परिवार का खर्चा ,मुकदमा का खर्चा कितने राशि का किया गया है। वह डायरी में सारा हिसाब मेनशन किया है। जो कुणाल सिंह के हत्या कांड में शामिल होने का ठोस प्रमाण है।उन्होंने कहा कि डब्लू सिंह के लिए सरकारी कर्मी होने के नाते खुलकर काम करता था। प्रेस वार्ता में शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा टीओपी वन प्रभारी रेवाशंकर राना, पीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह शामिल थे।