Breaking News

भाजपा शासनकाल में फिर एक बार महंगाई दिखा रही अपना जलवा : कांग्रेस

रांचीझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये, पेट्रोल और डीजल में 80-80 पैसे की बढ़ोत्तरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश में एक बार फिर भाजपा शासनकाल में महंगाई अपना जलवा दिखाएगी। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से हर चीजों की कीमतें बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में घर चलाना महंगा हो गया है। किराना खर्च छह महीने में 9.3 प्रतिशत और दो साल में 44.97प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई हैं। दाल, तेल, आटा, नमक समेत सभी जिलों की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई हैं। भाजपा को भले ही इस महंगाई से फर्क नहीं पड़े, लेकिन भारत की जनता को फर्क पड़ता हैं,गरीब और निम्म मध्यमवर्गीय लोगों को अब घर चलाना मुश्किल हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम अभी और बढ़ेंगे, क्योंकि मोदी सरकार को जनता का भय नहीं है, सरकार को भली प्रकार से पता है कि इनका वोट सिर्फ मतदाताओं के सहारे नहीं, बल्कि चुनाव प्रबंधन से आता है, ईवीएम प्रबंधन से आता हैं। जब दुनिया के अधिकांश देश ईवीएम से मतदान नहीं करवाते हैं, तो भारत में भी ईवीएम को बैन कर देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि सभी को यह पता था कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में बढ़ोत्तरी होगी और सिर्फ चुनावी फायदे और लोगों को मुर्ख बनाने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर मतदान होने तक कीमत बढ़ोत्तरी को रोक कर रखा गया।लेकिन अभी सभी राज्यों में नयी सरकार भी गठित नहीं हो पायी है। परंतु फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी शुरू हो गयी है