अध्यक्ष अमरलाल, कोषाध्यक्ष बजरंग महथा, सचिव बने हरिहर
गोला(रामगढ़)। फेयर प्राइस डीलर संघ की बैठक हेमतपुर स्थित कुरमी धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता सोसो कलां मुखिया बजरंग कुमार महथा ने किया। बैठक के दौरान जन वितरण प्रणाली डीलरों के विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को अविलंब डीलरों को मानदेय देना चाहिए। कई वर्षो से इसकी मांग की जा रही है। लेकिन किसी भी सरकार ने इस मांग पर विचार नही किया। आगे आने वाले दिनों में इस मांग को आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से प्रखण्ड कमिटी के गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष अमरलाल महतो, कोषाध्यक्ष बजरंग महथा सचिव हरिहर मुंडा,उपाध्यक्ष सुन्दरलाल महतो,सारो देवी,अफरोज बानो, सह सचिव दिगम्बर महतो, कलावती देवी, बबलू महतो को बनाया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राजकुमार सिंह एवं देखरेख में कमलनाथ महतो थे। मौके पर रामा शंकर महतो, रामजीत साव, छेदी चंद्र पोद्दार,विजय महतो,दुर्योधन महतो, मिनहाज अंसारी,देवधारी प्रसाद,जलील,दिलीप, महानन्द महतो नरेश,अरविंद,दशरथ, प्रदीप आदि लोग मौजूद थे।