Breaking News

गगांदोहर में रामनवमी की झांकी निकालने को लेकर बैठक संपन्न

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम गगांदोहर मे रामनवमी को लेकर बैठक की गई। बैठक में रामनवमी पुजा को लेकर चर्चा की गई। रामनवमी पुजा भव्य तरह से मनाने को लेकर सहमति बनी। जिसमे गगांदोहर के सभी नागरिकों ने साउंड और झांकी निकालने का निर्णय लिया। वहीं, पूजा समिति की ओर से रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद दांगी, सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा ,मीडिया प्रभारी नंदकिशोर मेहता, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, पुजारी कृष्ण कुमार कौशल, झांकी निगरानी सदस्य अरविंद कुमार, सुबोध कुमार, बादल कुमार, राजू कुमार मेहता, रोबिन कुमार, भुनेश्वर प्रसाद ,योगेंद्र महतो, दिलेश्वर महतो ,परवीन महतो, प्रेम महतो ,रोहित कुमार इत्यादि लोगों को झांकी की देखरेख की सदस्य बनाकर जिम्मेवारी सौंपी गई। नंदकिशोर मेहता ने कहा कि हजारीबाग जिला के रामनवमी पुरे भारत में जाना जाता है। 2 साल से लॉकडाउन के कारण रामनवमी सही से नहीं मना पाए थें, अपनी आस्था को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष शांतिपूर्वक बाढ चढ़कर जुलूस निकालेंगे।