Breaking News

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

रांची : झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक रांची स्थित राजकीय अतिथि शाला में अध्यक्ष शिबू सोरेन के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

मुख्य रूप से यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष शंशाक शेखर भोक्ता, योगेन्द्र प्रसाद, महासचिव फागू बेसरा, संगठन सचिव बिनोद पाण्डेय, जयनारायण महतो, संजीव बेदिया,हराधन राजवर,सपन बनर्जी, अर्पना सेन,लखी सोरेन,कोदोड़ मांझी, मनोज बर्मा आदि शामिल हुए।
झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन का ७वां कैन्द्रीय महाअधिवेशन रांची में आहूत करने का निर्णय लिया गया है।
तिथि एवं संगठनात्मक गठन/पुनर्गठन के लिए केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन जी को अधिकृत किया गया है।
वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा मजदूर, किसान एवं विस्थापितों के विरोधी नीति,नीजिकरण, श्रम अधिनियम में संशोधन के विरोध में आहूत विभिन्न मजदूर, किसान संगठनों के द्वारा राष्ट्रीय व्यापी आम हड़ताल बंदी 28/29 मार्च 2022 को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है।
यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गया है और बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है। सार्वजनिक उपक्रमों को नीजि कम्पनियों कार्पोरेट घरानों को देने का निर्णय लिया गया है।जो देश के लिए घातक है। 160 कोल इंडिया के कोयला खदान को निजी कम्पनियों को देने का निर्णय लिया जा चुका है। इससे झारखंड बहुत ज्यादा प्रभावित होगा।