विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा में उठाई आवाज

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विकसित करने हेतु उठाया मामला

रांची। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विकसित करने हेतु मामला उठाया है।

उन्होंने केरेडारी प्रखंड के घागरा डैम छतीसो माता स्थान, कोती झरना, मां अष्टभुजी माता स्थान, बड़कागांव प्रखंड के बुढ़वा महादेव, बरसो पानी, इसको गुफा, मेगालिथ स्थल, डुमारो जलप्रपात, पतरातू प्रखंड के पलानी जलप्रपात, निम्मी झरना, मां पंचवहिनी मंदिर की प्राकृतिक सौंदर्य से सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त स्थलों को पर्यटन क्षेत्र घोषित कर विकसित करने हेतु मांग की|