मटकी फोड़ सहित कई प्रतिस्पर्धा में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
भुरकुंडा (रामगढ़) : बलकुदरा स्थित महली टोला में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आजसू नेता विजय साहू, झामुमो युवा नेता योगेंद्र यादव,पूर्व मुखिया विजय मुंडा,समाजसेवी नंदकिशोर मुंडा, कमलेश सिंह शामिल हुए। इस होली मिलन समारोह में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे मटका फोड़ बालक वर्ग में विराट कुमार और बालिका वर्ग में गीतांजलि कुमारी विजेता बने। वहीं दौड़ बालिका वर्ग में वंशिका कुमारी, दौड़ बालक वर्ग में आलोक महली, फुटबॉल गेम में रोमित कुमार मुंडा, नींबू चम्मच गेम में रोहनी देवी, बोरा दौड़ में अवध विश्वकर्मा, बैलून दौड़ में नरेश मुंडा और ललिता देवी, कुर्सी गेम विनर में रोहनी देवी और सुमन देवी ने बाजी मारी।
अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्राइज वितरण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजनक्रता मनोज महली,नरेश मुंडा, दिपक महली,बबलू उरांव, बसंत मुंडा, दिनेश महली,रवि महली,अजय महली,बिकी महली,चंदन महतो,बलवीर उरांव, रंजीत उरांव, सुशील उरांव, सुरेंद्र मुंडा, अमित मुंडा, दिपक यादव, सुनिल उरांव, दिलीप महली,अनिल मुंडा, शिबू महली,बबलू मुंडा, विक्रम महली,नरेश महली,विशणू उरांव, अशोक उरांव,राजकुमार मुंडा, विजय महली,प्रदीप महली,अमित महली,मनिक मुंडा सहित अन्य मौजूद रहे।