Breaking News

भटकते वृद्ध को सहयोग देकर वृद्धाश्रम भिजवाया

सौंदा ‘डी’ के युवाओं ने निभाया सामाजिक दायित्व
भुरकुंडा (रामगढ़): सौंदा डी के युवाओं के सहयोग से एक लाचार वृद्ध को वृद्धाश्रम भिजवा दिया गया है। वृद्ध अर्जुन सिंह की उम्र लगभग 65 वर्ष है और वे रीवरसाइड के रहनेवाले बताये जा रहे हैं। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व भुरकुंडा नलकारी नदी पुल के निकट वृद्ध को गिरा हुआ देख स्थानीय युवाओं ने उन्हें पंचायत भवन में रखा। भुरकुंडा ओपी में भी इसकी सूचना दी गई। इन तीन दिनों में वृद्ध की खोज खबर किसी ने नहीं ली।

इधर रविवार की सुबह वृद्ध पंचायत भवन से कहीं और जाने लगे। हुसैनीनगर के युवाओं ने उन्हें घर पहुंचाने की बात कही। जिसपर वृद्ध अर्जुन सिंह रोने लगे और घर जाने से साफ इंकार कर दिया। कई बार समझाने पर भी नहीं माने। इसपर युवकों ने वस्त्र आदि देकर बिरसा चौक स्थित आस्था वृद्धाश्रम में संपर्क कर उन्हें वृद्धाश्रम भिजवा दिया। वृद्धाश्रम के संचालक ने बताया कि अर्जुन सिंह को पहले भी आश्रय दिया गया। लेकिन वो यहां से चले गये थे। बताया गया वृद्ध को आंखों से कम दिखता है। सहयोग करनेवालों में संतोष सोनी, संतोष रजक, योगेश्वर यादव, जितेंद्र यादव सहित अन्य शामिल हैं।