केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची आवास पर होली मिलन समारोह

 

बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता और गणमान्य लोग हुए शामिल

रांचीखूंटी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची आवास पर 18 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

पूर्वाहन 10 बजे से लेकर अपराहन 1 बजे तक होली मिलन समारोह में कई जनप्रतिनिधि सहित भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग पहुंचे। राची के सांसद संजय सेठ होली मिलन समारोह में शामिल हुए। वही हटिया के विधायक नवीन जयसवाल भी होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

इनके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर,खूंटी के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित अनेक भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। होली मिलन समारोह में रांची,खूंटी,सिमडेगा के लोग शामिल हुए। होली मिलन समारोह में आए लोगों का अर्जुन मुंडा ने स्वागत किया। होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। होली के गीतों पर लोग नाचते गाते नजर आए। वही इस मौके पर कई प्रकार के खाने के व्यंजन भी मौजूद थे। जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। वही मंत्री अर्जुन मुंडा ने आए अतिथियों का स्वागत करते हुए गुलाल,अबीर लगाकर होली मनाया।