Breaking News

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पहुंचाया अस्पताल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मानवता का दिया परिचय

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने समय-समय पर बड़ी मानवता का परिचय दिया है। मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को फिर एक बार मानवता का परिचय दिया। रांची के डोरंडा में स्थित ओवरब्रिज में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। लेकिन आधा घंटा बीत जाने के बाद भी कोई उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की हिमाकत नहीं की।

जिसके बाद जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज ओवरब्रिज पर दुर्घटना मेंं घायल एक व्यक्ति अबु शमीम को अपने कारकेड की गाड़ी से रिम्स पहुंचाया। घायल लगभग आधे घंटे से सड़क में तड़प रहा था। उसी समय श्री मुंडा जब उधर से गुजरते वक़्त उस घायल व्यक्ति को देखा तो उन्होंने अपने कारकेड की गाड़ी से उसे रिम्स ले गए। उन्होंने स्वयं रिम्स पहुंचकर घायल व्यक्ति का इलाज भी कराया। रिम्स में मंत्री अर्जुन मुंडा ने खड़े होकर घायल व्यक्ति का इलाज कराया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के इस कार्य का लोगों ने दिल खोलकर सराहना किया।