रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में आज दिन के तीन बजे जिला अध्यक्ष के निर्देश में किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित कार्यकर्ता गण एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर सुखद और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी । सांसद सह वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा की होली हमारी संस्कृति जीवन में बहुत महत्व रखता है। यह एक दूसरे को आपस में मिलजुल कर रहना सिखाता है ।क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी उमंग से भरे एक दूसरे के साथ होली का आनंद लेते हैं ।होली मनाने के पीछे एक धार्मिक आस्था भी है कि किस तरह से भक्त पहलाद को उसकी बुआ होलिका मृत्युदंड देने के इरादे से उसका दहन करना चाहती है और खुद दह जाती है ।इस बार की होली चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के पुनः वापसी पर तथा प्रचंड बहुमत से जनता द्वारा दिए जनादेश ने इस रंगारंग उत्सव में चार चांद लगा दिए है।इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें गायक और लोक गायक द्वारा फगुआ गाकर वातावरण में होली का रंग भर दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद, रंजीत कुमार सिन्हा, हजारीबाग लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिन्हा ,प्रकाश मिश्रा , रंनजय कुमार कुंटु बाबू, चंद्रशेखर चौधरी ,इलारानी पाठक ,कीर्ति गौरव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद जिला महामंत्री खिरोधर साहू वसुध तिवारी ,संजीव कुमार बाबला राजेंद्र कुशवाहा दिलीप कुमार रमेश वर्मा,मिथिलेश कुमार मंडल,दीनदयाल कुमार, विजय जयसवाल ,उमेश प्रसाद सुरजीत सिंह छाबड़ा, उरांव,विनोद राम ,सत्यजीत चौधरी, संतोष शर्मा, प्रवीण सोनू , धीरज साहू ,मनोज गिरी ,जगेसर प्रजापति, रविंद्र शर्मा ,सौदान सिंह ,विजय ओझा ,राजीव पामदत्त,मनोज गिरी भोला कुशवाहा इंद्रदेव साव, राजेन्द्र महतो, गणेश प्रसाद , बबलू साहू कृष्ण सिन्हा, ,रणधीर सिंह , पूनम साहु, लक्ष्मी देवी, सारिका राठोर, सुभद्रा अग्रवाल अंशु सहाय रीना देवी, सोने देवी, डॉक्टर संजीव कृष्ण जमुवार ,प्रहलाद पांडे ,संजय अग्रवाल ,भीम सिंह चौहान , धीरेंद्र साहू रवि मिश्रा मणिशंकर ठाकुर जय किशोर ठाकुर, सर्वेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं रंग गुलाल उड़ा कर गले लगा कर खुशी व्यक्त किए और एक दूसरे को सुखद होली खेलने का निमंत्रण दिया।