Breaking News

रजरप्पा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

रजरप्पा(रामगढ़): आज 16 मार्च को रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना प्रशासन परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया।जिसमें यह निर्णय लिया गया कि डीजे बाजा पूरी तरह से जिले व रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी जगहों में बंद रहेगा। आपत्तिजनक गाना बजाने वाले का खैर नहीं है।गाड़ी में डीजे बाजा बांधकर जुलूस निकालना सख्त मना है। पकड़े जाने पर गिरफ्तार सह कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। दारु शराब बेचने वाले राशन दुकानदारों को मद्देनजर रखा गया है। राशन दुकानों में दारू शराब बेचने वालों को तुरंत करवाई किया जाने का आदेश दिया गया है। बिना जांचे एवं जाने सोशल मीडिया में कोई भी आपत्तिजनक पुराना अपलोड वीडियो को शेयर नहीं करना है। मुख्य तौर पर DSP किशोर कुमार रजक, रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार, दुलमी प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, रजरप्पा थाना के सभी SI गण एवं कांग्रेस के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कार्यक्रम के संचालक 20 अध्यक्ष जक्काऊला, कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटवा रामगढ़ कांग्रेस कमिटी के रामगढ़ जिला महासचिव प्रकाश करमाली एवं कई पार्टी के कार्यकर्ता व शांति समिति के सदस्य समेत कई अन्य गणमान्य समाजसेवी लोग भी उपस्थित थे।