गिद्दी (हजारीबाग) : आज 16 मार्च को किसान मजदूर इंटर महाविद्यालय गिद्दी सी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान लिपिक युगल महतो को महामुर्खाधिराज की उपाधि दी गई। उक्त आयोजन का संचालन प्राचार्य डॉ डालेश कुमार चौधरी ने किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए होली तथा शबे बरात को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए कोवीड प्रोटोकॉल का भी ध्यान केंद्रित कराया।साथ ही भारतीय संस्कृति के अनुरूप त्योहार मनाने पर जोर दिया। उक्त आयोजन में प्राचार्य डॉ डालेश कुमार चौधरी,व्याख्याता प्रो शारदा चौधरी,अरूण कुमार रजक, रूपा कुमारी ,अणु कुमारी,जया भारती,नेहा कुमारी,चंदन कुमार, युगल महतो, उमेश महतो, सुखदेव महतो, संतोष गंझू, सबिता कुमारी, अभिभावक संजय राम सहित छात्र छात्रा उपस्थित थे।