पद्मश्री मुकुंद नायक पहुंचे चेटर गांव, समाजसेवी स्व. तुलाराम को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ : अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार पद्मश्री से सम्मानित मुकुंद नायक बुधवार को चेटर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने समाजसेवी स्वर्गीय तुला राम महतो और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रावणी देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी।  स्व. तुलाराम के पुत्र डॉ. सुनील कुमार कश्यप ने पद्मश्री मुकुंद नायक सहित सभी आगंतुकों का अभिवादन किया। बताया गया कि विगत दिनों क्षेत्र के समाजसेवी तुलाराम का निधन हो गया। जिसकी जानकारी पर पद्मश्री मुकुंद नायक सहित अन्य लोग चेटर गांव पहुंचे। 

वहीं इस अवसर पर सादे समारोह का आयोजन हुआ। साथ ही आनेेेवाले दिनों में कुंजवन और पद्मश्री मुकुंद नायक के नेतृत्व में भाषा और संस्कृति पर सभी अखाड़ों में जागरण कराने का निर्णय भी लिया गया। 

 मुकुंद नायक ने कहा कि राज्य के नए कलाकारों को खोजने का काम किया जाए और उन्हें बहुत जल्द रांची में भव्य कार्यक्रम आयोजन कर कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी रामगढ़ के डॉक्टर सुनील कुमार कश्यप सौंपी गयी।

अवसर पर डॉ बीएन ओहधार, छोटेभाई भोलाराम महतो, पुत्र निरंजन महतो उनकी धर्मपत्नी पातो देवी, काव्या रानी, रामटहल ओहदार, रामचंद्र मुंडा, यशोदा देवी, सुदामा सिंह, बालेश्वर नायक, गिरधारी नायक, रामेश्वर मींस, नूतन लकड़ा आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।