Breaking News

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी सहित कई विधायकों ने न्यूक्लियस मॉल में देखा द कश्मीर फाइल्स फिल्म

रांचीदेश ही नहीं कई अन्य देशों में भी चर्चा का विषय बना “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, बिरंचि नारायण, नवीन जयसवाल, भानु प्रताप शाही रांची के न्यूक्लियस मॉल पहुंचे।

 

फिल्म देखने के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि कश्मीर के विभाजन के बाद के हालात को भली भांति इस फिल्म में दर्शाया गया है।कश्मीर की हालत को पूर्व की सरकार ने सालों से दबाने का प्रयास किया। सरकार ने वस्तुस्थिति बताने का कभी भी प्रयास नहीं किया इस फिल्म में वहां की स्थिति दर्शाया गया कि कश्मीरी पंडितों के विस्थापन बयां करने के लायक भी नहीं है।फिर भी इस फिल्म में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की बात करते हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा की इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों क्या हालात को प्रमुखता से दर्शाई गई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कश्मीर फाइल्स में जो दिखाया गया है इस सत्य को सालों तक दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ जिहादियों की क्रूरता को दिखलाया गया है। भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार से मांग किया कि राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए।