आजसू पार्टी के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव। आजसू पार्टी का होली मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा के अध्यक्षता में की गई। समारोह का संचालन तपेश्वर कुमार तापस ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोशनलाल चौधरी ने अपने समर्थकों एवं उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अबीर -गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हुए होली का आनन्द उठाया। कहा होली महापर्व भाईचारगी का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण मनाइए। मौके पर केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी ,जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो, जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश महतो, शंकर मिश्रा ,सुरेश दांगी ,रवि राम, तुलेश्वर महतो, उमेश कुमार मौर्य, प्रमोद राम, अर्जुन महतो ,संतोष सिन्हा, हुलास दांगी ,अरविंद कुमार, रघुनाथ यादव, रमेश महतो, विनोद राम, अरुण महतो , इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे l