रामगढ़ : प्रखंड कार्यालय के निकट स्टेप बाय स्टेप स्कूल में रामगढ़ जिला नाई समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. पूर्णकांत ठाकुर और संचालन जिला सचिव लालचंद ठाकुर ने की। समारोह में जिला के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में नाई समाज के लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई दी। साथ ही अवसर होली के गीतों का आनंद उठाया।
जिलाध्यक्ष ने कहा की सभी को सूखी और तिलक होली खेलनी चाहिए, ताकि पानी की बचत हो। केमिकल युक्त रंग अबीर का प्रयोग ना करें जिससे शरीर में किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार सभी मनाएं। वहीं अवसर पर संगठन की मजबूती और सदस्यता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 25 दिनों से लापता पारकेश्वर ठाकुर की लापता पुत्री के मामले पर विचार विमर्श करते हुए आंदोलन करने और पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रणीत कुमार ठाकुर ने किया। संरक्षक महेश ठाकुर, दिलीप कुमार शर्मा, महेंद्र ठाकुर, उपेंद्र कुमार, माया ठाकुर, गणेश ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, अंतु ठाकुर, प्रदीप शर्मा, विनोद ठाकुर, ललन ठाकुर, इंद्रदेव ठाकुर, डोमन ठाकुर, जानकी ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर, भोला ठाकुर, नूतन आनंद, चंद्रदेव ठाकुर, मुकेश ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, विशाल ठाकुर सहित कई मौजूद थे।