रघुवर दास को यूपी का सह पर्यवेक्षक बनाकर पार्टी ने झारखंड को सम्मान दिया: ढुल्लू महतो
रांची।भारतीय जनता पार्टी ने सरकार गठन के लिए उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं।उत्तर प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक और झारखण्ड के पूर्व सीएम रघुवर दास को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसको लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश के नेताओं में ख़ुशी है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मंगलवार को रांची में थे। रांची में रघुवर दास ने प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात किया।
वहींं रघुवर दास के आवास में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। रघुवर दास से उनके आवास पर बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने मुलाकात कर बुके देकर कर बधाई दिया। इस मौके पर रघुवर दास ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि रघुवर जी हम लोगों के सर्वमान्य नेता हैं। पार्टी और समाज में इनका एक ऊंचा स्थान है। रघुवर दास जी को उत्तर प्रदेश सरकार गठन में अहम भूमिका निभाने के लिए सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। जो झारखंड के लिए गौरव की बात है।
वहीं रघुवर दास के सह पर्यवेक्षक नियुक्त होने पर मंगलवार को भाजपा रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने रघुवर दास से मुलाकात कर बधाई दी है। श्री जायसवाल ने कहा कि रघुवर दास जी एक अनुभवी ओर मंजे हुए नेता हैं।साेमवार को भाजपा ने झारखण्ड के पूर्व सीएम रघुवर दास को उत्तर प्रदेश का सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।श्री दास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त हुए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री शाह के साथ पूर्व सीएम रघुवर दास उत्तर प्रदेश में सरकार गठन में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।
दरअसल यूपी के अलावा बाकी राज्यों में विधायक दल के नेता और सरकार गठन को लेकर पार्टी नेतृत्व ने रघुवर दास जी को बड़ी ज़िम्मेवारी दी है। इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा की मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी ने इतना सम्मान दिया है यह झारखंड के लिए भी गर्व की बात है। युवा नेता राजीव जायसवाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के इस निर्णय का और आपको इतनी बड़ी ज़िम्मेवारी मिलने पर झारखंड का एक एक कार्यकर्ता उत्साहित है।चार राज्यों में जीत का पूरा श्रेय हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और पार्टी के समर्पित और संघर्शील कार्यकर्ता को जाता है।
ज्ञात हो कि भाजपा के द्वारा पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विधायक दल के नेता का फैसला सर्वसम्मति से केंद्रीय पर्यवेक्षक के द्वारा कराया जाता है। इसे सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं को इस काम में लगाया गया है। मौके पर बबली सिंह, विनित यादव, प्रयोग कुमार, सुजीत यादव उपस्थित थे।