बड़कागांव संवाददाता
पंकरी बरवाडीह स्थित विधायक के अर्धनिर्मित आवास में
प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामना दी। साथ ही, लोगों से सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। मौके पर होली के गीतों पर कार्यकर्ता जमकर झूमे। समारोह में उपस्थित विधायक अम्बा प्रसाद के भाई अंकित राज उर्फ सुमित ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले मिलते हैं। उन्होंने होली के दौरान पानी कम खर्च करने की अपील की और तिलक होली खेलने की सलाह दी है ताकि जल का संरक्षण किया जा सके। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अम्बा प्रसाद ने मिल जुलकर होली मनाने की अपील करते हुए कहा महंगाई अधिक है, इसलिए आस पास के कमजोर लोगों की मदद करें। समारोह में बड़कागाँव के एके राज म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा होली के गीतों पर मौजूद लोगों को झुमाते रहे।
इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी समारोह का आनंद लिया। मौके पर विधायक अम्बा प्रसाद, इंटक के प्रदेश सचिव अंकित राज, प्रखं अध्यक्ष विशेश्वरनाथ चौबे, अब्दुल्ला, जमाल सगीर, पदुम साव, गिरेन्द्र प्रसाद, पंकज कुमार, संजय कुमार महतो ,सुरेश प्रसाद, जूठन साव, कुलेश्वर राम, आनंद कुमार, अजित महतो, नेमधारी राम, राजेश रजक, दिनेश साव, रोहित कुमार, के अलावा दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।