मेदिनीनगर : भाजपा के जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक के अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।सभी ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली मनाया और रंग बरसे की ताल पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे ,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, उपमहापौर मंगल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र पांडे, विभाकर पांडे, विनोद सिंह ,प्रफुल्ल सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति पांडे सहित भाजपा कार्यकर्ता फगुआ के रंग मैं सरोवर होते हुए थिरकते नजर आए।श्यामनारायण दुबे ने कहा कि हिन्दू धर्म में जितने भी पर्व त्योहार है वे सभी एक दूसरे को आपस जोड़ने वाला पर्व है।होली एक एसा पर्व है जो सभी जाती धर्म के लोगों को अपने रंग में रंग कर एक मे मिलने का काम करता है।लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो रंग में भंग करने का काम करते हैं।इन लोगों से बचने की जरूरत है।इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा, श्याम बाबू ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ,नरेंद्र मेहता, जिला मंत्री धीरेंद्र दुबे, मंजू गुप्ता ,प्रदीप सिन्हा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, जिला आईटी सेल के अजय सिंह, अभय सिंह, छोटू सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा ,नगर महामंत्री दीपक सिंह ,एवं किशन मखड़िया, ग्रामीण के महामंत्री शुभक तिवारी, ज्ञानधन चौरसिया, रिंकू दुबे, जय दुबे, आनंद सिंह, प्रदीप पासवान मनीष भिवानिया चंदू चंद्रवंशी ,रंजीत चंद्रवंशी, गुड्डू बर्मन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।