मेदिनीनगर: नौडीहा बाजार के हाई स्कूल के मैदान मे राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा होली मिलन समारोह सह कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव पूर्व सांसद घुरन राम ने संयुक्त दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम मे सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि होली उमंग और उत्साह का त्यौहार है और समाज मे व्याप्त कुरीतिओं व नशा मुक्त समाज का निर्माण हो। यह पर्व असत्य पर सत्य का प्रतीक है।पूर्व सांसद घुरन राम ने कहा कि होली एक पवित्र पर्व मना जाता है।होली का त्यौहार सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर एक सूत्र मे जोड़ने का कार्य करता है। होली सभी जाति समुदाय के लोगों को खुशी में रंगने का काम करता है।इस कार्यक्रम मे मगध सम्राट व्यास सुदर्शन यादव ने अपना एक से बढ़ कर एक गीत संगीत पेश किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शाहनाज अहमद,ज़िला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता,हंसराज यादव,थाना प्रभारी रंजीत यादव,बसंत चंद्रवंशी, लवकेश यादव ,रविन्द्र यादव, शोभा कुमारी,मालती देवी ,शत्रुध्न साव समेत कई राजद नेता एवम जनप्रतिनिधि मौजूद थे।