Breaking News

हेमंत सरकार अल्पसंख्यकों को छलने का काम कर रही है : अनवर हयात

मेदिनीनगर: हेमंत सोरेन की सरकार सत्ता में आने से पूर्व राज्य के जनता के बीच में जो बड़ी-बड़ी वादे किए थे।वेआज भूल गए हैं। यहां तक की झारखंड के अल्पसंख्यकों के साथ में जो उन्होंने वादा किया था। चुनाव सभा में उसे भी नजरअंदाज कर सत्ता पर आसीन होकर झारखंड की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। उक्त बातें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने पलामू जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन की सरकार पूरी तरह से झूठी और निकम्मी है। राज्य के पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविका को अस्थाई करण करने की बात कही थी। साथ ही साथ प्रत्येक वर्ष पाँच लाख शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का वादा किया था। राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवकों को पेनशन देने की बात सरकार ने कही थी।जो आज सभी के सभी झूठी साबित हो रही है।यह सरकार निरंकुश साबित हो रही है वहीं इसके तंत्र भी निरंकुस है।जिसका परिणाम राज्य के प्रत्येक जिला,प्रखंड,गांव में चौरी,डकैती,हत्या,दुष्कर्म,उग्रवाद की घटनाएं दिन प्रतिदिन घट रही है।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के पूरे झारखंड में प्रखंड स्तर पर सरकार का भंडाफोड़ कार्यक्रम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक वख बोर्ड,मदरसा बोर्ड,अल्पसंख्यक आयोग का गठन नहीं किया गया है।इससे यह साबित होता है कि यह सरकार अल्पसंख्यकों को छलने का काम कर रही है।यहां तक उर्दू टीचरों की बहाली भी अभी तक नहीं हो पाई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में वहां के अलपसंख्यको ने सप, बसपा को सबक सिखाने का काम किया है।जिसका परिणाम योगी जी पुनः सरकार बनाने में सफल रहे।भारत में मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय पर किसी सरकार ने नजर नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने तीन तलाक कानून बिल लाकर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान अधिकार देने का काम किया है। जिसमें कुछ तथाकथित लोगों को इस बिल से दर्द हो रहा है।आज तीन तलाक कानून के कारण मुस्लिम महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी,विजयनंद पाठक, नरेंद्र पांडे, महापौर अरुणा शकर ,सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, समीम खान,गुड्डू खान,अमजद खान, अली मोहम्मद,अंजुम आरा, लुडू खान,रुखसाना परवीन समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।