Breaking News

उरीमारी में मनाया गया स्व. निर्मल यादव का 16वां शहादत दिवस

स्व. निर्मल यादव का योगदान अतुलनीय : महाप्रबंधक

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

उरीमारी : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ बरका-सयाल के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में स्वर्गीय निर्मल यादव का 16 वां शहादत दिवस रविवार को मनाया गया। सर्वप्रथम वाराणसी से आए आचार्य डॉ अजय हरि शुक्ल के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। शहादत दिवस में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ बरका-सयाल के क्षेत्रीय सचिव सह स्वर्गीय निर्मल यादव के छोटे सुपुत्र राजू यादव के द्वारा स्वर्गीय निर्मल यादव के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया गया। अवसर पर महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि स्व. निर्मल यादव सिर्फ मुखिया ही नहीं, बल्कि यहां हर घर के लिए गार्जियन स्वरूप थे। क्षेत्र के लिये उनका योगदान अतुलनीय है।

वही अन्य आगंतुक अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय निर्मल यादव की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात शहादत दिवस के मौके पर उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य संजीव बेदिया, गोपाल यादव, उरीमारी ओपी प्रभारी शशि भूषण सिंह, पोटंगा पंचायत के मुखिया पारो देवी, उरीमारी पंचायत की उप मुखिया फूलमती किस्कू, विंध्याचल बेदिया,  उरीमारी परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा, बिरसा परियोजना पदाधिकारी शिव दास,  बिरसा खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, यू एन प्रसाद, वंशी गोप, दसई मांझी, गजानंद प्रसाद, डॉ जी आर भगत, धीरेंद्र प्रसाद, सूरज बेसरा, सोनाराम मांझी, संजय करमाली, सीताराम किस्कू, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, महादेव बेसरा, देवेंद्र कुमार, दिलीप प्रसाद, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, चरका करमाली, सतीश सिन्हा, अजय मिश्रा, रामनरेश सिंह, वासुदेव साव, कंचन मांझी, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, संजय वर्मा, अशोक शर्मा, दशरथ कुर्मी, सत्येंद्र यादव, दीपक यादव, रामदुलार साव, सत्येंद्र सिंह, टहल गोप, मोहम्मद अली खान, गणेश राम, उत्तम राय, कजरू उरांव, महेश गंझू, रामविलास यादव, कृष्णा किस्कू, रवि पावरिया, सिगू हेम्ब्रोम, गीता देवी, सीतामुनी देवी, सुषमा श्रीवास्तव,  भोला रविदास, सोनी देवी,  कमलेश यादव, राधेश्याम, राजेश रजक, विकास यादव, मन्नाराम मांझी, राम प्यारे शर्मा, चंदू जयसवाल, लालदेव सोरेन, सुमित सरकार सहित कई लोग मौजूद थे।