Breaking News

ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत

गोला (रामगढ़)। जिला का गोला थाना क्षेत्र पिछले कई दिनों से दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है। लगातार क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं घट रही है और जानमाल का नुकसान हो रहा है। गोला में शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना घटी। जिसमें एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गोला मुरी पथ पर पूरबडीह में सड़क दुर्घटना में सोनडिमरा निवासी शिवचरण महतो की 45 बर्षीय पत्नी पार्वती देवी का मौत हो गया है।

बताया जाता हैं कि शिवचरण महतो अपने बाइक में पत्नी को बैठा कर गोला से घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर NL-01AB-3508 ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे पार्वती देेेवी की घटना स्थल पर मौत हो गयी ।

घटना के बाद सोनडीमरा गांव से पहुंचे ग्रामीणोंं ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पूरबडीह के स्थानीय लोग भी जुट गये। जाम हटाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने काफी संयम बरतते हुए लोगों को समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन भीड़ उग्र होती गई। बवाल बढ़ने पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसपर पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बताई जा रही है।