गिद्दी: डाड़ी प्रखंड में डीएमएफटी मद से कनकी डाड़ी मार्ग से गंधौनिया धाम तक सडक का शिलान्यास मांडू विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जयप्रकाश भाई पटेल जी द्वारा नारियल फोड कर किया गया।विधायक श्री पटेल ने ग्रामीणों से कहा कि यह कार्य होने पर यातायात की सुविधा होगी और डाड़ी प्रखंड के चहुँ ओर सडकों का जाल बिछाया जाऐगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पार्षद सर्वेश कुमार सिंह, कंनकी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार महतो,पंसस पतिलाल मरांडी,भाजपा जिला मंत्री सेवालाल महतो,मंडल अध्यक्ष वकील कुमार महतो,मंडल महामंत्री गुलचंद महतो,सर्वेश कुमार सिंह, भाजपा नेता हुकुमनाथ महतो,कुमेश्वर महतो,अनिल कुमार राय,रतिलाल मरांडी,नंदकुमार महतो नंदकिशोर महतो ,प्रितलाल महतो,तुलसी महतो,सुदय महतो,भोला महतो,रंजीत सिंह, हुसनैन अंसारी, नागेंश्वर पटेल, पिंटू साव, खेमलाल यादव, जगरनाथ महतो,विक्रम महतो एवं काफी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे।