Breaking News

कांग्रेस का प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारी, प्रतिनिधि सम्मेलन टाउन हॉल में किया गया

पार्टी के आंतरिक मामलों में टीका टिप्पणी ना करें कार्यकर्ता : अविनाश पांडेय
मेदिनीनगर: कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच जाएं और मिशन 2024 को पूरा करने के लिए अभी से ही कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है। उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन टाउन हॉल में प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारी, प्रतिनिधि सम्मेलन संवाद को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी आज खड़ी है। कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलना चाहिए। केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध कांग्रेस देश स्तर पर जोरदार तरीके से कर रही है। आज देश के कई संस्थाओं को बेचा जा रहा है। तथा कई संस्थाएं बिक चुकी हैं। इस पर कांग्रेस बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी के आंतरिक मामलों में टीका टिप्पणी ना करें। पलामू की धरती क्रांतिकारी धरती है यहां के कई ऐसे लोग हैं।जो पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपने आप को सर्वस्व निछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार चला रहे हैं, लेकिन जनता का काम होना चाहिए। कार्यकर्ताओं का सम्मान मिलना चाहिए। केंद्रीय प्रवक्ता प्रणव झा ने सोमवार को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी में होना चाहिए। कार्यकर्ता ही चुनाव को जीताते हैं। कार्यकर्ता कार्य करें परिणाम की चिंता छोड़ दें। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा करना हमारा कर्तव्य है। कुछ गलतियां हमसे हुई होंगी लेकिन मेरी तमन्ना यह नहीं है कि सरकार में बना रहूं। वर्तमान समय में अधिकारी बेलगाम है। यह पूर्व सरकार की देन है जिसे सरकार रास्ते पर लाने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ता राज्य में गलत नीतियों के लिए आंदोलन करें। कोई रोक नहीं रहा है।वर्तमान समय में धर्मी और अधर्मी के बीच युद्ध चल रहा है। जिसमें कांग्रेस पार्टी अधर्मीयो से लड़ने के लिए काफी जद्दोजहद कर रही है। स्थानीय एवं भाषा को लेकर कांग्रेस पार्टी सरकार पर दबाव बना रही है। लेकिन पार्टी का गला नहीं घोटा जा सकता है। मैं सरकार में बना रहूं यह मेरी तमन्ना नहीं है। पाखंडी लोगों को कांग्रेस के कार्यकर्ता उखाड़ फेंकने का कार्य करें।कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं। उन राज्यों में किसानों के किसान ऋण माफ करने का काम कॉन्ग्रेस करती आई है।और झारखंड में चार लाख किसानों का ऋण माफ किया गया है।इतना ही नहीं उन किसानों को पुनःकृषि ऋण दिलाने का काम किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार में क्या कमियां रह गई है उस पर विचार किया जा रहा है ।15 लाख किसानों के ऋण माफी के लिए कार्य चल रहा है उन्होंने कहा कि ओबीसी के लिए 27% आरक्षण को लेकर कांग्रेस आगे बढ़ रही है।58 लाख परिवार को पेट्रोल पर सब्सिडी झारखंड सरकार दे रही है।मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की मजदूरी 198 से बढ़ाकर 225 रुपये किया गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना में जो राशि केंद्र सरकार से दी जाती है।इसके अतिरिक्त झारखंड सरकार 50हजार रुपये अलग आवास योजना में देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कि राज्य सरकार एफसीआई के माध्यम से ध्यान क्रय में किसानों को ठगने का काम किया है।इस बार एफसीआई को धान क्रय करने से साफ मना कर दिया गया है।गड़बड़ियों को दूर किया जा रहा है।संवाद सम्मेलन को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह,पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह ,चंद्रशेखर शुक्ला ,दीनानाथ तिवारी ,विजय चौबे ,विमला कुमारी ,पूर्णिमा पांडे समेत अन्य ने संबोधित किया।