Breaking News

बड़कागांव में कृषक मित्र महासंघ ने की बैठक

उरीमारी : बड़कागांव कृषक मित्र महासंघ की बैठक प्रखंड परिसर में वासुदेव प्रसाद के अध्यक्षता की गई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव महेश गंझू ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिलेश्वर महतो उपस्थित थे। बैठक में को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलेश्वर महतो ने कहा कि प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर काफी दिक्कत सामना करना पड़ रहा है। हमलोग को मानदेय तो मिलता नहीं है वहीं प्रोत्साहन राशि भी समय पर नहीं मिलता है। जिसे लेकर आगामी 14 मार्च को हजारीबाग उपायुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी और परियोजना पदाधिकारी के यहां घेराव किया जाएगा। वहीं आगामी 22 मार्च को शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के रांची स्थित आवास पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही झारखण्ड सरकार के सभी मंत्रियों के यहां धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मुरली महतो, दिनेश्वर महतो, चन्द्र नाथ महतो, मोहन साव, मनोज कुमार महतो, महेश महतो, चिन्तामनी महतो, छटु महतो, कमलनाथ महतो, रेखा देवी, चिंतामणि महतो, राजेश्वर महतो, कुंवर महतो, ललित कुमार सिन्हा, महेंद्र कुमार, रघुनंदन महतो, कृष्ण देव प्रजापति, पारसनाथ प्रजापति, बबीता कुमारी, अशोक सिंह सहित प्रखंड के कई कृषक मित्र मौजूद थे।