उरीमारी : संयुक्त मोर्चा के द्वारा महाप्रबंधक बरका सयाल को दो दिवसीय होने वाली देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल को लेकर नोटिस और मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि सेंट्रल ट्रेड यूनियन के फैसले के अनुरूप आगामी 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल होना तय हुआ है। जिसकी सूचना केंद्रीय कमेटी द्वारा सीसीएल मुख्यालय रांची को दे दी गई है।
वहीं यूनियन के द्वारा 23 सूत्री मांग पत्र भी प्रबंधन को सौंपा गया। उक्त नोटिस और मांग पत्र प्रबंधन की ओर से एसपी सहाय ने लिया। वही मांग पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से सतीश सिन्हा, विंध्याचल बेदिया, संजय मिश्रा, दशरथ कुर्मी, इंद्रदेव राम, गुरुदयाल ठाकुर, नरेश सिंह, वासुदेव साव, संजय वर्मा, अरुण सिंह, संजय शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, नीलकंठ प्रसाद, राजू यादव, जी आर भगत, जगरनाथ महतो, देवेंद्र सिंह, शंकर सिंह, विनोद कुमार, रणधीर साव, शिवनंदन दास, अशोक शर्मा, चमन मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।