Breaking News

देश के चार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा ने निकाला विजय जुलूस

मेदिनीनगर: देश के चार विधानसभा उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जीत से आह्लादित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गीता भवन से विजय जुलूस निकाला। एवं पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए छः मुहांन पर समाप्त किया। जुलूस में ढोल-मंदिरा की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हवा में उड़ाते ,पटाखे फोड़ते छहमुहान तक पहुंचे। मौके पर पलामू सांसद बीडी राम ने कहा की उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, गोवा एवं मणिपुर में भाजपा को मिली सफलता को भाजपा शासन में अबतक के हुए विकास कार्यों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशहित में उठाए गए कदमों को सभी प्रमुख दल गलत करार दे रहे थे। और जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे थे। लेकिन जनता ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया।भाजपा जिला अध्यक्ष विजयनंद पाठक ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर में भाजपा की शानदार जीत पर खुशी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को लेकर पूरे देश में एक आंधी है।

जुलूस में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिपिन बिहारी सिंह, नरेंद्र पांडे, विनोद सिंह, दुर्गा जौहरी, अमित तिवारी ,उपमहापौर मंगल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम ओझा।,अजय तिवारी, रूपा सिंह, लवली गुप्ता, रीना किशोर, पूर्णिमा चंद्रवंशी, सीटू गुप्ता, मंजू गुप्ता ,रेखा गुप्ता ,पिंकी विश्वकर्मा,अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र विश्वकर्मा, ज्योति पांडेय, जितेंद्र तिवारी, सोमेश सिंह, विपुल गुप्ता, राकेश तिवारी ,सुनील गुप्ता, अजय सिंह मनदीप प्रजापति, अविनाश सिन्हा, छोटू सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे।