Breaking News

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

यह जीत 21वीं सदी के लिए ऐतिहासिक होगा: अर्जुन मुंडा

रांची। देश में पिछले दिनों पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था। जिसका परिणाम गुरुवार को सामने आया है। जिसमें 4 राज्यों में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है।

इस जीत पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है।उत्तरप्रदेश की ऐतिहासिक विजय और गोवा, मणिपुर एवं उत्तराखंड में भाजपा की जीत यह साबित कर रहा है कि भारत का भविष्य सुरक्षित नेतृत्व के हाथों में है। यह परिणाम 21वीं सदी के लिए भी ऐतिहासिक होगा।