रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति में वार्ड संख्या चार के दर्जनों युवा हुए शामिल

साकारात्मक बदलाव के लिए आगे आयें युवा : धनंजय कुमार

रामगढ़ : ब्लॉक के समीप स्थित रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय कार्यालय में बृहस्पतिवार कोकार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता वार्ड चार के अध्यक्ष सुरेंद्र राम और संचालन जिला सह सचिव चंदन सिंह ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस उपस्थित हुए। कार्यकर्ता मिलन समारोह में आए वार्ड चार के युवाओ ने रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति व धनंजय कुमार पुटूस के कार्यो से प्रभावित होकर समिति से जुड़ कर समाज मे निश्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प किया। युवाओ संबोधित करते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने कहा: समाज मे सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओ को आगे आने होगा, तभी समाज मे बदलाव आएगा।रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की सदस्यता लेने वालो में दीपक कुमार मुंडा, सूरज कुमार, दीपक करमाली, दिनेश ठाकुर, अमर कुमार, सूरज राम, पिंटू नायक, सुदेश करमाली, आशीष मुंडा, अमित मुंडा, रामजी राव, आशीष राम, आनंद कुमार, रोहित रविदास, अंगद माली, जय भगवान यादव, वरुण कुमार सहित अन्य शामिल थे।