अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की चेतना शाखा ने फाल्गुन मेले का किया आयोजन

नारी शक्ति द्वारा इस प्रकार का आयोजन बेहद सराहनीय: ममता देवी

रामगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के रामगढ़ कैंट चेतना शाखा द्वारा आज स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में भव्य तरीके से फाल्गुन धूम मेले का उद्घाटन विधायक ममता देवी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

मंच द्वारा आयोजित इस मेले में पूरे झारखंड से आए लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए। जिसमें मुख्य रूप से फैंसी साड़ी कुर्ती ,फैंसी ज्वेलरी, होली एवं गणगौर का सामान ,फूड स्टॉल ,लड्डू गोपाल का सामान और बच्चों के लिए गेम्स वगैरह की व्यवस्था की गई है। शाखा अध्यक्ष श्रीमती मिली अग्रवाल एवं शाखा सचिव द्वारा सम्मिलित रूप से बताया गया की शाखा द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हर साल किया जाता है। इस आयोजन से जो भी आय होती है। उसे चैरिटी के काम में लगाया जाता है। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने संबोधित करते हुए कहा की नारी शक्ति द्वारा इस तरह का आयोजन किया जाना बेहद अच्छा कार्यक्रम है।जिससे अपने मनोरंजन के साथ-साथ समाज का भला भी होता है।विधायक द्वारा सभी शाखा सदस्यों को उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु बहुत-बहुत बधाई दी गई।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पंकज तिवारी ,लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष प्रवीण झा ,आनंद हेतम सरिया, कमल बगड़िया, सुरेश बगड़िया, विजय मेवाड़ ,सिकंदर सिंह निलिंद अग्रवाल लोकेश बगड़िया मुख्य रूप से उपस्थित रहे , उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु विशेष रूप से शाखा सदस्यों द्वारा प्रयास किया गया इसमें मुख्य रूप से शाखा सदस्य प्रीति चौधरी, श्वेता, अग्रवाल नेहा, ज्योति, रीना मोदी, नीति बरेलिया, रिंकल, स्नेहा जैन, वर्षा, पिंकी, अर्पिता, खुशबू कीर्ति, पूजा, शिखा विशेष रूप से मौजूद रही।