भाजपा की जीत पर रामगढ़ में कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर निकाला विजय जुलूस 

भाजपा को चार राज्यों में मिली बड़ी सफलता पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

मोदी जी और योगी जी जिंदाबाद के नारों से गूंजा शहर

मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में यूपी में ऐतिहासिक जीत मिली: रंजीत पांडेय

रामगढ़देश में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में भाजपा को अपार जीत की सफलता मिली है। खासकर उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में बड़ी जीत मिली है। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ता अति उत्साहित दिख रहे हैं। रामगढ़ जिला के भाजपाई गुरुवार के दोपहर बाद 3:00 बजे के लगभग शहर में बुलडोजर पर सवार होकर जुलूस निकाला।

वहीं शहर के सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई। वही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का अहसास दिलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य सुभाष चौक पर इकट्ठा होकर प्रधानमंत्री मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नेता रंजीत पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य सुभाष चौक के निकट जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए। वही कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटी गई। वहीं भाजपा नेता रंजीत पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के चार राज्यों में अपार सफलता मिली है। मोदी जी के नेतृत्व में देश के 4 राज्यों में मिली बड़ी जीत एक बड़ी ऐतिहासिक जीत है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह जीत आने वाले भविष्य में देश की दिशा और दशा तय करेगी। मोदी जी के नेतृत्व में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में मिली जीत के बाद मोदी जी की ताकत एक बार फिर देखने को मिली है।

इस मौके पर भाजपा नेता पुरुषोत्तम पांडे, विनोद मिश्रा, सहदेव ठाकुर, दीपक मिश्रा, छोटू वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।