Breaking News

बेरोजगारी के कारण आत्महत्या के विरोध में भाजयुमो ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रांची : वर्तमान सरकार में बेरोजगारी से तंग आ कर बढ़ते आत्महत्या के मामले, युवाओं के साथ हुई वादाखिलाफी, भ्रस्ट प्रशासनिक व्यवस्था, अतिक्रमण के नाम पर अत्याचार एवं बात दुकानदारों के साथ हो रहे ज्यादती पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में रांची जिला स्कूल से शुरू होकर कचहरी रोड होते हुए युवाओं के द्वारा उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया तथा मुख्यमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सरकार को आकृष्ट करने हेतु कहा गया किआज राज्य की विधि व्यवस्था चरमरा गई है। आम और खास कोई भी सुरक्षित नहीं है। व्यवसायी, पत्रकार, चिकित्सक, अधिवक्ता, न्यायाधीश की हत्याएं रही महिला उत्पीड़न, बहन-बेटियों के साथ आये दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही परिजन बहन-बेटियों को घर से बाहर भेजने में डरने लगे हैं। सत्ता के संरक्षण में राज्य की खनिज संपदा की लूट मची है।
युवाओं, बेरोजगारों की दशा दयनीय है। राज्य की युवा शक्ति सरकार की वादा खिलाफी से हताश और निराश है। युवाओं, बेरोजगारों में राज्य सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ बेरोजगार आन्दोलन करने को मजबूर हैं। यह सरकार नौकरी देने में नहीं बल्कि छिनने में विश्वास करती है। कोरोना काल में राज्य सरकार की विफलता ने सरकार की नीति और नियत को उजागर किया है। आज गरीब भूख से मरने को विवश है।
सरकार की पुलिस बेगुनाहों पर जुर्म कर रही, साथ ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर डंडे बरसाए जा रहे किसानों को उनके धान की कीमत नही मिल रही।
ऐसे हालात में भाजपा राज्य की दुर्दशा को चुपचाप नहीं देख सकती। कोरोना काल में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी ने सरकार की कमियों को उजागर किया है। परंतु राज्य सरकार की लापरवाही, निरंकुशता और जनविरोधी फैसले बढ़ते जा रहे यह सरकार पूरी तरह से विकास विरोधी, आदिवासी, दलित, महिला, युवा विरोधी सरकार साबित हुई है। पार्टी राज्य के वर्तमान हालात पर सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से रांची सांसद संजय सेठ , राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार,रांची विधायक सीपी सिंह, काके विधायक समरी लाल, रांची महानगर उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार,महामंत्री बलराम सिंह, उपाध्यक्ष राजू सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, मंत्री गुड्डू सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री कुंदन कुमार,रंजीत नाथ सहदेव , मीडिया सेल प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह, रजनीश पांडे, सोनू सिंह,राहुल सिन्हा चंकी,पियूष साहू,ऋषभ गक्कर,सनोज सिंह,तुषार आरव, समुंद्र मृद्धा , रोहित सिंह,साहिल कुमार,रौनक राजपूत,सूरज भान सिंह के साथ रांची महानगर जिला के 17 मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में युवाओं ने सड़कों पर भारी विरोध शांतिपूर्ण तरीके से दर्ज किया।