जिला श्रम एवं नियोजन विभाग द्वारा हो रहे कार्यों की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा

कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुुुुुुके युवाओं को रोजगार से जोड़ें : डीडीसी
रामगढ़:  उप विकास आयुक्त रामगढ़ नागेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला श्रम एवं नियोजन कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सबसे पूर्व उप विकास आयुक्त ने जिला नियोजन पदाधिकारी देव कुमार प्रसाद से उनके कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए नियोजन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि उनके कार्यालय के द्वारा जिले के युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न कार्य किए गए हैं जिसमें वित्तीय वर्ष 2021- 22 में 11 भर्ती कैंप का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से कुल 41 युवाओं को जिले के विभिन्न संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराया गया है  उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय रामगढ़ में अब तक 15055 बच्चों ने अपना निबंधन कराया है। इसके साथ ही नियोजन पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को जिले में संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्रों एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मौके पर उप विकास आयुक्त ने नियोजन पदाधिकारी को कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कौशल प्रशिक्षण केंद्र यह सुनिश्चित करें कि जो भी युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उन्हें रोजगार भी उपलब्ध हो। जिला श्रम कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में श्रम अधीक्षक रामगढ़  दिनेश भगत के द्वारा उप विकास आयुक्त को जानकारी दी गई कि अब तक रामगढ़ जिले में कुल 242111 ग्यारह मजदूरों का श्रम पोर्टल पर निबंधन करा लिया गया है। उप विकास आयुक्त श्रम अधीक्षक रामगढ़ को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं जिला स्तरीय अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को लाभ देने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक रामगढ़, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।