बड़कागांव संवाददाता
आजसू पार्टी द्वारा आयोजित 7 मार्च को विधानसभा घेराव में आजसू नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोकना व सभी केंद्रीय कमेटी के नेताओं पर 107 करना व नोटिस भिजवाने के विरोध में आजसू पार्टी बड़कागांव प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यकर्ताओं ने गुरु चट्टी स्थित आजसू पार्टी के आवासीय कार्यालय से रैली निकालकर बड़कागांव मुख्य चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
मौके पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हेमंत तेरी तानाशाही नहीं चलेगा नहीं चलेगा, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, 1932 का खतियान लागू करना होगा, नियोजन नीति स्थानीय नीति लागू करना होगा सहित अन्य नारा लगाते रहे। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड में तानाशाही कर रही है और यहां के स्थानीय आदिवासी मूल निवासी के आवाज को दबाना चाहती है। यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है। आगे उन्होंने कहा यहां के अन्य मूल मांगों के लिए आंदोलन किया जाएगा। वही बड़कागांव प्रखंड के मुख्य प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने कहा कि हेमंत सोरेन कि यह सरकार निकम्मी सरकार है अपने वादों से मुकरने का काम कर रही है। यह सरकार सिर्फ लूट-खासूट करने के लिए बनी है यह झारखंड के हितों को अनदेखा कर रही है। झारखंड की जनता जल्द इसका जवाब देगी। हेमंत सोरेन झारखंड को चारागाह बनाना चाहते हैं। झारखंड के जनता अब जाग चुकी है और अब अपने हक और अधिकार के लिए उलगुलान होगा। मौके पर मुख्य रुप से आजसू के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ,भुनेश्वर महतो, बालेश्वर महतो ,रवि राम ,अर्जुन महतो ,कामेश्वर महतो, शंकर मिश्रा, राजा खान ,महेंद्र महतो, ब्रजकिशोर जयसवाल, तपेश्वर तापस, विनोद महतो ,राकेश कुमार ,दिनेश महतो ,विमल महतो ,बालेश्वर कुमार, रंजन कुमार, आशीष कुमार ,सूरज कुमार, नवलेश कुमार ,बजरंगी महतो, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।