Breaking News

जीमाकोन 2022 में स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर सांत्वना शरण को सम्मानित किया

रामगढ़जिला की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सांत्वना शरण को 6 मार्च 2022 को संपन्न हुए झारखंड के सम्मेलन जीमाकौन 2022 में स्वास्थ्य मंत्री झारखंड बन्ना गुप्ता द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।डॉक्टर सांत्वना शरण की कार्यकुशलता को देखते हुए विमेंस डॉक्टर विंग की राष्ट्रीय शाखा में इस्ट जोन वाइस चेयरपर्सन के पद की जिम्मेवारी उन्हें दी है।अब महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति विभिन्न कार्यक्रमों और जागरूकता अभियान के जरिए उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में डॉक्टर शरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।महिलाओं के स्वास्थ्य की समस्या के प्रति कई वर्षों से किशोरी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के बीच अनवरत कार्यक्रम नियमित तौर पर चला रही हैं। एनीमिया निवारण एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार डॉक्टर शरन के पायलट प्रोजेक्ट है। विभिन्न स्तर पर गांव ब्लॉक जिला राज्य एवं राष्ट्रीय पटल पर महिलाओं के बेहतर जीवन स्तर एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर शरन प्रतिबद्ध रहती है। मिशन पिंक हेल्थ झारखंड के कनवेयर होने के नाते डॉक्टर शरन पूरे राज्य में किशोरी बच्चों के स्वास्थ्य पर भी उत्साह पूर्वक बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चला रही हैं।

डॉक्टर शरण का कहना है कि कोई भी बड़ी जिम्मेदारी एक सशक्त एवं सहयोगी टीम की कार्यकुशलता से संपन्न होती है। उन्हें गर्व है कि ईश्वर की कृपा से उनके साथ एक मजबूत एवं समर्पित डॉक्टर्स की टीम काम कर रही है।सभी जिले के डॉक्टर उनके सहयोग कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया है।